सरकारी योजनाएं

Solar Rooftop Yojana 2022: फ्री सोलर पैनल ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया

Solar Rooftop Yojana 2022: फ्री सोलर पैनल ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, Solar Rooftop Yojana 2022 से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी I

हमारे भारत देश में केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए – नए तरीकों से प्रयास किये जा रहे हैं, इसी श्रंखला में भारत सरकार ने अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए जन – मानस को फ्री में सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए Solar Rooftop Yojana 2022 की शुरुआत की है I

इस Solar Rooftop Yojana 2022 के तहत भारत के किसी भी राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने घर, कार्यालय, कारखाना आदि स्थानों पर सोलर पैनल लगवा सकता है I

भारत सरकार के नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा Solar Rooftop Yojana 2022 की शुरुआत की गयी है, इसके इस्तेमाल से बिजली की खपत कम होगी I अगर आप भी फ्री सोलर रूफटॉप योजना के अन्तर्गत अपने घर, कार्यालय, कारखाना आदि स्थानों पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इस सोलर पैनल योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके I

Solar Rooftop Yojana 2022

Table of Contents

Toggle

Solar Rooftop Yojana 2022: फ्री सोलर पैनल ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार द्वारा नागरिकों के घर, कार्यालय, कारखानों आदि भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जाती है, इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी भवन की छत पर फ्री में सोलर पैनल लगवा सकता है I एक किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने के लिए 10 वर्गमीटर जगह की जरुरत होती है, सोलर पैनल का लाभ लगभग 25 वर्षों तक लिया जा सकता है, इसकी सम्पूर्ण लागत का भुगतान 5 से 6 वर्षों में पूर्ण हो जाता है, जिसके बाद 19 से 20 वर्षों तक इसका मुफ्त लाभ प्राप्त होता है I

  • Solar Rooftop Yojana 2022 की शुरआत केंद्र सरकार द्वारा नागरिकों को कम दाम पर बिजली मुहैया करने के लिए शुरू की गयी है I
  • इस योजना के माध्यम से लोगों को अक्षय ऊर्जा के उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा I
  • इस योजना के तहत नागरिकों को सोलर रूफटॉप लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी I

यह भी पढ़ें – PM Awas Yojana 2022: पी यम आवास योजना की नई लिस्ट मेंनाम चेक करें

Solar Rooftop Yojana 2022 – विवरण

योजना का नाम Solar Rooftop Yojana
किसके द्वारा शुरू की गयी केंद्र सरकार द्वारा
इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को सस्ती बिजली मुहैया कराना
इस योजना का लाभ बिजली बिल में राहत
योजना के लाभार्थी देश के समस्त नागरिक
योजना का वर्ष 2021
सोलर रूफटॉप का भुगतान 5 से 6 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
हेल्पलाईन नम्बर 1800 180 333
अधिकारिक बेवसाईट https://solarrooftop.gov.in/

सोलर रूफटॉप से सम्बंधित आवश्यक जानकारी

यहां हम सोलर रूफटॉप से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दे रहे हैं, जो निम्नवत हैं –

  • एक किलोवाट सौर ऊर्जा के लिए दस वर्गमीटर जगह की जरुरत होती है,
  • अपने कार्यालय, घर या कारखाने की छत पर सोलर पैनल लगवाने से बिजली पर होने वाले खर्च को 30 से 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं,
  • केंद्र सरकार तीन किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर चालीस प्रतिशत की सब्सिडी और तीन किलोवाट के बाद दस किलोवाट तक बीस प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान करती है I

सोलर रूफटॉप योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि भारत के नागरिकों को सोलर रूफटॉप के माध्यम से मुफ्त में बिजली मुहैया कराई जाएगी, अपने हाऊसिंग ग्रुप में सोलर पैनल लगाने से बिजली का खर्चा तीस से पचास प्रतिशत तक कम किया जा सकता है, इस योजना के अन्तर्गत पाँच सौ किलोवाट तक सोलर रूफटॉप लगवाने पर बीस प्रतिशत तक की सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी, Solar Rooftop Yojana 2022 के माध्यम से नागरिकों को काफी लाभ पहुंचेगा कि उनकी बिजली समस्या भी दूर होगी I

सोलर रूफटॉप योजना के लाभ

इस योजना के तहत नागरिकों को मिलने वाले लाभ निम्नवत हैं –

  • बिजली बिल में राहत मिलेगी,
  • पर्यावरण हितैषी बिजली का उत्पादन होगा,
  • फ्री में बिजली प्राप्त होगी,
  • लगभग पच्चीस वर्ष तक सोलर पैनल का उपयोग होगा,
  • पांच से छः वर्ष में योजना लागत का सम्पूर्ण भुगतान हो जायेगा I
Solar Rooftop Yojana 2022

Solar Rooftop Yojana 2022 की विशेषतायें

इस योजना विशेषतायें निम्नवत हैं –

  • इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा नागरिकों को कम दाम में बिजली मुहैया करने के लिए की गयी हैं,
  • इस योजना के माध्यम से लोग बिजली से करने वाले कार्य आसानी से कर सकते हैं, जिससे उन्हें कठिनाईओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा,
  • सोलर प्लांट स्वयं लगाएं या रेस्को मॉडल जिसमे निवेश आपकी जगह डेवलेपर करेगा,
  • इस योजना में आने वाली कठिनाईओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर 1800 180 333 भी जारी किया गया है,
  • केंद्र सरकार सोलर रूफटॉप योजना की अधिकारिक बेवसाईट के माध्यम से सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित कर रही है I

Solar Rooftop Yojana 2022 के लिए पात्रता

वह समस्त नागरिक जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गयी पात्रता की शर्तों को अवश्य पूर्ण कर रहे हों –

  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए,
  • सोलर इंस्टालेशन का परिसर डिस्कॉम के उपभोक्ता के स्वामित्व का है या उपभोक्ता के कानूनी कब्जे में है,
  • Solar Rooftop सिस्टम में लगाए गए सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल भारत में ही बनाएंगे I

यह भी पढ़ें – बेरोजगारी भत्ता योजना रजिस्ट्रेशन 2022: Berojgari Bhatta Yojana

Solar Rooftop Yojana 2022 के लिए आवशयक दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नवत दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी –

  • आधार कार्ड,
  • पैन कार्ड,
  • पासपोर्ट साईज़ फोटो,
  • वोटर कार्ड,
  • बैंक पासबुक,
  • आय प्रमाण पत्र,
  • बिजली का बिल,
  • मोबाईल नम्बर,
  • छत की फोटो जहाँ सोलर पैनल लगना है I

सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नवत है –

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले Solar Rooftop Yojana 2022 की अधिकारिक बेवसाईट पर जाना होगा,
  • अधिकारिक बेवसाईट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा,
  • होम पेज पर आपको Apply For Solar Rooftop पर क्लिक करना होगा,
  • इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुल कर आ जायेगा,
  • पेज पर आपको अपने राज्य के अनुसार आधिकारिक बेवसाइट का चयन करना होगा,
  • चयन करने के बाद आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना होगा,
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म खुलकर आ जायेगा,
  • इस फार्म में मांगीं गयी सभी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होंगी,
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगें,
  • इसके बाद आपको सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा,
  • इस प्रकार आप सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं I

सोलर रूफटॉप लगाने में ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बात

नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि कुछ रूफटॉप सोलर कंपनियां/विक्रेता यह दावा करके रूफटॉप सोलर प्लांट लगा रहे है की वे मंत्रालय द्वारा अधिकृत विक्रेता है , वकी मंत्रालय द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि मंत्रालय द्वारा किसी भी विक्रेता को अधिकृत नहीं किया गया है , यह योजना राज्यों में केवल डिस्कॉम द्वारा लागु की जा रही है ,डिस्कॉम ने बोली प्रक्रिया के माध्यम से विक्रेताओं को सूचीबद्ध किया है और रूफटॉप सोलर लगाने की दर तय की है I

लगभग सभी डिस्कॉम ने इस उद्देश्य के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जारी की है , यम यन आर आई योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के इच्छुक आवासीय उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और सूचीबद्ध विक्रेताओं द्वारा रूफटॉप सोलर प्लांट लगवा सकते हैं ,इसके लिए उन्हें वेंडर को निर्धारित दर के अनुसार मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी राशि के कम करके रूफटॉप सोलर प्लांट की लागत का भुगतान करना होगा ,जिसकी प्रक्रिया डिस्कॉम के ऑनलाइन पोर्टल पर दी गयी है I

मंत्रालय द्वारा डिस्कॉम के माध्यम से विक्रेताओं को सब्सिडी राशि प्रदान की जाएगी ,घरेलु उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि मंत्रालय की योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उन्हें डिस्कॉम द्वारा अनुमोदन की उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए डिस्कॉम की पैनल में शामिल विक्रेताओं से ही रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाने चाहिए I

Solar Rooftop Yojana 2022

इसे भी समझें

पैनल में शामिल विक्रेताओं द्वारा लगाये जाने वाले सौर पैनल और अन्य उपकरण मंत्रालय के मानक और विनिर्देशों के अनुसार होंगे और इसमें विक्रेता द्वारा रूफटॉप सोलर प्लांट का 5 साल का रखरखाव भी शामिल होगा I

मंत्रालय ने सावधान करते हुए बताया है कि कुछ विक्रेता घरेलू उपभोक्ताओं से डिस्कॉम द्वारा निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूल रहे हैं, जोकि गलत है, उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल डिस्कॉम द्वारा तय की गयी दरों के अनुसार ही भुगतान करें, डिस्कॉम को ऐसे विक्रेताओं की पहचान करने और उन्हें दण्डित करने का निर्देश दिया गया है I

सौर पैनल भारतीय जलवायु के लिए उपयुक्त

रूफटॉप पैनल सूरज की रोशनी का इस्तेमाल कर इसे बिजली में बदलने के लिए करते हैं, भारत एक आदर्श भौगोलिक स्थिति में स्थित है और पर्याप्त उष्णकटिबंधीय धूप हासिल होती है, भारत में लगभग 300 धूप वाले दिन आसमान साफ़ होता है, इस प्रकार रूफटॉप सौर पैनल यहाँ उपयोग करने के लिए आदर्श है I

सौर पैनल कार्बन फुटप्रिंट कम करता है

सौर पैनल बिजली उत्पन्न करने के लिए सूर्य के प्रकाश का उपयोग करते हैं इसलिए वे ऊर्जा के पारम्परिक स्रोतों की तुलना में पर्यावरण के लिए कम प्रदूषण पैदा करते हैं, एक जनरेटर के विपरीत वे बिना किसी शोर के चलते हैं और हानिकारक गैसों का कम उत्सर्जन करते हैं, इसके अलावा यह ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है जो जलवायु परिवर्तन का मुकावला करता है, इस प्रकार Solar Rooftop आदर्श है क्योंकि यह कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है I

यह भी पढ़ें – कन्या सुमंगला योजना 2022 I Online Apply Kanya Sumangla Yojana

Solar Rooftop Yojana 2022 से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

Solar Rooftop Yojana 2022 से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न निम्नवत हैं –

Q – सौर ऊर्जा पर कितनी सब्सिडी मिलती है ?

Ans – अगर आप 3 किलोवाट तक का सोलर रूफटॉप पैनल लगवाते हैं तो आपको 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी और अगर आप 10 किलोवाट तक सोलर पैनल लगवाते हैं तो आपको 20 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी I

Q – क्या भारत में कोई फ्री सोलर पैनल के लिए कोई सरकारी योजना है ?

Ans – भारत में फ्री सोलर पैनल के लिए पी यम कुसुम योजना है I

Q – Solar Rooftop Yojana 2022 का हेल्पलाईन नम्बर क्या है ?

Ans – Solar Rooftop Yojana 2022 का हेल्पलाईन नम्बर 1800 180 333 है I

यह भी पढ़ें – यूपी जल सखी योजना 2022 I Jal Skahi Yojana Regisrtation

Ashish Agnihotri

Recent Posts

How to Create a Digital Product Business: A Step-by-Step Guide

Starting a digital product business is one of the practical ways to build an online…

1 day ago

AI Workflow for YouTube Videos: A Step-by-Step Guide

An AI Workflow for YouTube Videos can help creators plan content, research topics, develop video…

1 day ago

AI Workflow for Customer Support: A Practical Step-by-Step Guide

An AI Workflow for Customer Support can help businesses manage customer questions, prepare helpful responses,…

1 day ago

AI Workflow for Email Marketing: A Practical Step-by-Step Guide

Email marketing remains a useful way for businesses, creators, and website owners to communicate with…

2 weeks ago

AI Workflow for Social Media Content: A Practical Step-by-Step Guide

Creating consistent and useful social media content requires more than writing captions and publishing posts.…

2 weeks ago

AI Workflow for Blog Writing: A Practical Step-by-Step Guide

Creating a high-quality blog post takes more than writing a few paragraphs. An AI Workflow…

2 weeks ago

This website uses cookies.