सरकारी योजनाएं

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 : UP Divayang Shadi Aanudan Yojana Online Apply

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ, ऑनलाइन आवेदन स्थिति जाने I

उत्तर प्रदेश सरकार ने शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को एक दूसरे से शादी करने अथवा शारीरिक रूप से अक्षम युवक/युवती से शादी करने हेतु एक योजना की शुरुआत की है, इस योजना का नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना रखा गया है I

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 के तहत उत्तर प्रदेश दिव्यांग व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, इस UP Divayang Shadi Anudan Yojana 2022 के तहत युवक के विकलांग होने की स्थिति में 15,000 रूपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी एवं युवती के विकलांग होने की दशा में 20,000 रूपये की आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जाएगी I

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना

उत्तर प्रदेश सरकार का विकलांग कल्याण विभाग वर्तमान समय में दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए दिव्यांगजनों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित कर रहा है I यदि आप बी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें ताकि आपको इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके, जिससे कि आप बिना किसी परेशानी के इस योजना के अन्तर्गत अपना आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकें I

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022

उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की अधिकारिक बेवसाईट divyangjan.upsdc.gov.in पर आवेदन पत्र आमंत्रित कर रही है I

इस योजना के तहत अगर दम्पत्ति में युवक और युवती दोनों ही विकलांग है तो उन दोनों कुल मिलाकर 35,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, इस योजना के अन्तर्गत यदि दंपत्ति में से कोई एक भी शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग है तो वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है I इस योजना के अन्तर्गत विकलांग युवक/युवती को शादी के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी I

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2022 : Mukhyamantri Bal Seva Yojana Online Apply 2022

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 विवरण –

योजना का नाम दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022
किसके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थी विकलांग युवक/युवतियां
उद्देश्य दिव्यांगजनों को विवाह प्रोत्साहन हेतु अनुदान प्रदान करना
रजिस्ट्रेशन वर्ष 2022
विभाग का नाम दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
सहायता धनराशि 35,000 रूपये
अधिकारिक बेवसाईट divyangjan.upsdc.gov.in

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 के मुख्य उद्देश्य

जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि विकलांग व्यक्तियों के पास आय के साधन बहुत ही कम होते हैं, विकलांग व्यक्ति को आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शादी करना भी मुशिकल हो जाता है क्योंकि जयादातर परिवार उसको अपने ऊपर भार समझने लगता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है I इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार विकलांग युवक/युवतियों को उनकी शादी के लिए 35,000 रूपये का अनुदान आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान कर रही है, इस योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को जहाँ एक तरफ आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और साथ ही सामान्य नागरिकों को अन्य अलग – अलग विकलांग नागरिकों के साथ विवाह करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जायेगा, जिससे समस्त दिव्यांगजन अपना जीवन सुखमय तरीके से अपने जीवन साथी के साथ बितायें I

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022

UP Divyang Shadi Anudan Yojana 2022 के लाभ

इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे –

  • इस योजना के तहत दिव्यांग दंपत्ति में से युवक के विकलांग होने की दशा में युवक को 15,000 रूपये प्रदान किये जायेंगे और युवती के विकलांग होने की दशा में 20,000 रूपये सरकार द्वारा प्रदान किये जायेंगे I
  • यदि दिव्यांग दंपत्ति में युवक और युवती दोनों ही विकलांग हैं तो ऐसी स्थिति में इस योनजा के तहत सरकार द्वारा 35,000 रूपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी I
  • इस योजना का लाभ समस्त वर्ग के नागरिको को प्रदान किया जायेगा I
  • इस योजना का लाभ उन समस्त परिवारों को दिया जायेगा जिन परिवारों में कोई भी विकलांग युवक/युवती है I
  • विकलांग दंपत्ति को शादी के लिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी I
  • अगर विवाहित जोड़ों में से कोई भी एक शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग है, तो वह भी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकता है I

UP Divyang Shadi Anudan Yojana 2022 की पात्रता

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा पात्रता की कुछ शर्तें राखी गयीं हैं जो निम्नवत

  • विकलांग व्यक्ति उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए I
  • युवक – युवती दोनों में से किसी एक की विकलाँगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक होनी चाहिए I
  • युवक – युवती की आयु काम से कम क्रमशः 21 और 18 वर्ष होनी चाहिए I
  • युवक – युवती का आयु का साक्ष्य अवश्य होना चाहिए I

यह भी पढ़ें – बेरोजगारी भत्ता योजना रजिस्ट्रेशन 2022: Berojgari Bhatta Yojana

UP Divyang Shadi Anudan Yojana 2022 के महत्वपूर्ण दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए निम्नवत महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आवेदक और आवेदिका का आधार कार्ड,
  • आवेदक और आवेदिका का मूल निवास प्रमाण पत्र,
  • विकलांगता प्रमाण पत्र,
  • शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र,
  • राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता,
  • दोनों की पासपोर्ट साईज़ फोटो,
  • दोनों के आयु प्रमाण पत्र,
  • मोबाईल नंबर I

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के इच्छुक लाभार्थी जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वह नीचे दिए गए तरीकों को अपना कर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं –

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की अधिकारिक बेवसाईट divyangjan.upsdc.gov.in पर जाना होगा I
  • इसके बाद आपके सामने बेवसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा I
  • होम पेज पर “पंजीकरण/आवेदन करने हेतु नीचे क्लिक करें” पर क्लिक करना होगा I
  • अब आपके सामने इस योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जायेगा I
  • अब फार्म में मांगी गयी समस्त जानकारी आपको सही – सही दर्ज करनी होगी I
  • अंत में आपको दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा, अब आपको पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसे नोट कर लेना होगा और फिर आगे की प्रक्रिया को पूरा करना होगा I

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 आवेदन फॉर्म

यदि आपने ऊपर बताई गयी प्रक्रिया को अपनाकर अपना पंजीकरण सफलता पूर्वक कर लिया है तथा पंजीकरण संख्या आपको प्राप्त हो गयी है तो अब आपको अगली प्रक्रिया को पूर्ण करना आवशयक है, जोकि निम्नवत है –

  • अब आपको एक बार फिर अपने आवेदन पत्र को पूर्ण करने के लिए अधिकारिक बेवसाईट पर जाना होगा I
  • अब होम पेज पर “पंजीकरण के बाद/अपूर्ण आवेदन पत्र भरने के लिये” लिंक पर क्लिक करना होगा I
  • पंजीकरण के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हुआ होगा उसे दिए गए आवेदन संख्या बॉक्स में दर्ज करना होगा I
  • आवेदन संख्या दर्ज करने बाद “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा i
  • अब आपके सामने इस योजना का आवेदन पत्र खुलकर आ जायेगा, इसे सावधानीपूर्वक सही – सही भरना होगा तथा जमा करना होगा i
  • अब आपका इस योजना के तहत किया गया आवेदन पूर्ण हो गया है I

यह भी पढ़ें – कन्या सुमंगला योजना 2022 I Online Apply Kanya Sumangla Yojana

UP Divyang Shadi Anudan Yojana 2022 आवेदन स्थिति देखें

यदि आपने इस योजना के अन्तर्गत अपना आवेदन सफलता पूर्वक कर लिया है और अब आप अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए तरीके को अपनाकर देख सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक बेवसाईट पर जाना होगा, इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आ जायेगा I
  • बेवसाईट के होम पेज पर आपको मेन्यू में “आवेदन पत्र की स्थिति पता करने हेतु यहाँ क्लिक करें” इसके बाद आपके सामने एक न्य पेज खुलकर आ जयेगा I
  • इस नए पेज पर दिए गए बॉक्स में अपने District का चयन करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा i
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना होगा I
  • अब आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी I

यूपी दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 आवेदन प्रिंट करें

नीचे दिए गए तरीके को अपनाकर आप अपने इस योजना में किये गए आवेदन पत्र को प्रिंट कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक बेवसाइट पर जाना होगा I
  • अब आपके समने होम पेज खुलकर आ जायेगा I
  • बेवसाइट के होम पेज पर आपको “आवेदन पत्र पुनः प्रिंट करने हेतु यहां क्लिक करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा, इसके बाद न्य पेज खुल जायेगा I
  • अब आपको इस पेज पर अपनी आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी और सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा I
  • इसके बाद आवेदन पत्र आपके सामने खुलकर आ जायेगा, अब इसको डाऊनलोड के बटन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आप इसे प्रिंट कर सकते हैं I

UP Divyang Shadi Anudan Yojana 2022 के लिए हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको इस योजना के तहत आवेदन करने या किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है तो आपके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, आप इस नंबर पर काल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं, हेल्पलाईन नम्बर नीचे दिया हुआ है –

टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर – 844-8385-590

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ” दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 “ अवश्य पसंद आया होगा, हमने इस लेख में आपको इस योजना से सम्बन्धित समस्त जानकारियों को उपलब्ध कराने की भरपूर कोशिश की है फिर भी यदि आपको कोई अन्य सवाल पूछना हो तो आप नीचे कमेंट करके और अधिक जानकारी के लिए पंच सकते है या आप जिला विकलांगता अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं, अन्य सभी सरकारी योजनाओं की विस्तार जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी बेवसाईट www.prernaa.in के साथ जुड़े रहें I

सहृदय धन्यबाद I

UP Divyang Shadi Anudan Yojana 2022 – FAQs

Q – दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है ?

Ans – उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना विकलांग व्यक्तियों की शादी हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है I

Q – दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत कितनी सहायता राशि मिलती है ?

Ans – इस योजना के तहत यदि युवक – युवती दोनों विकलांग हैं तो 35,000 रूपये की आर्थिक सहायता मिलती है I

Q – दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना किस राज्य में शुरू की गयी है ?

Ans – यह योजना उत्तर प्रदेश में शुरू की गयी है I

Ashish Agnihotri

Recent Posts

How to Create a Digital Product Business: A Step-by-Step Guide

Starting a digital product business is one of the practical ways to build an online…

1 day ago

AI Workflow for YouTube Videos: A Step-by-Step Guide

An AI Workflow for YouTube Videos can help creators plan content, research topics, develop video…

1 day ago

AI Workflow for Customer Support: A Practical Step-by-Step Guide

An AI Workflow for Customer Support can help businesses manage customer questions, prepare helpful responses,…

1 day ago

AI Workflow for Email Marketing: A Practical Step-by-Step Guide

Email marketing remains a useful way for businesses, creators, and website owners to communicate with…

2 weeks ago

AI Workflow for Social Media Content: A Practical Step-by-Step Guide

Creating consistent and useful social media content requires more than writing captions and publishing posts.…

2 weeks ago

AI Workflow for Blog Writing: A Practical Step-by-Step Guide

Creating a high-quality blog post takes more than writing a few paragraphs. An AI Workflow…

2 weeks ago

This website uses cookies.