Anmol Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातें

Anmol Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातें जीवन में हम इस दुनियाँ से बहुत सी अच्छी बातें और बुरी बातें सीखते रहते हैं, लेकिन इनमे से बुरी बातों का प्रभाव बहुत लम्बे समय तक हमारे मस्तिष्क पर रहता है, किन्तु Anmol Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातें कुछ ही समय के लिए याद रहती हैं, इसलिये ज्ञान की बातों को बढ़ावा देने के लिए हम आज इस लेख में आपके लिए कुछ Anmol Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातें लेकर आये हैं I

Anmol Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातें

यह अच्छी और सच्ची ज्ञान की बातें महान लोगों के द्वारा अनुभव के आधार पर बतायीं गयीं हैं, यह Anmol Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातें आपके जीवन में काफी बदलाव लेकर आ सकती हैं, इन Anmol Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातों से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं और इनको अपने जीवन में लागू कर अपने जीवन को बेहतर से बेहतरीन बना सकते हैं I

यहाँ पर बताई गई बातें आपके दिल को छू जायेंगी और इनका आपके जीवन में बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा, तो आइये पढ़ते हैं आज के इस अनमोल लेख को –

Anmol Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातें

  • जीवन का अगर हर दाँव जीतना है तो बल से ज्यादा बुद्धि का प्रयोग करें क्योंकि “बल लड़ना सिखाता है और बुद्धि जीतना” I
  • जीवन में समस्याओं का आना संकेत है कि आप सही मार्ग पर चल रहे हैं, क्योंकि कठिनाइयाँ हमें मजवूत और ताकतवर बनाती हैं I
  • आपको कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता, आपको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है, आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं है I
  • वक्त की कद्र करना सीखो, अगर आप वक्त की कद्र करना सीख गए समझ लेना कि आपने अपने जीवन की आधी मुश्किलों कर लिया है I
  • विश्वास और चिन्तन आपको हर मनचाही चीज दिला सकता है I
  • जीवन की नौका को अगर हौसले और संघर्ष की पतवार से दौड़ाया जाये, तो कोई भी सुनामी आपके जीवन रूपी नौका की रफ़्तार को नहीं रोक सकती I
  • दूसरों पर अगर विजय पाना है तो सबसे पहले खुद को जीतना होगा I

हर बात जो खुशी दे वोअच्छी हो, ये जरुरी नहीं

माता – पिता कहते हैं कि बच्चे जो करते हैं अगर उसमे उन्हें खुशी मिलती है तो करने दें, सवाल ये उठता है कि क्या इस बात को जानने की कोशिश नहीं करनी चाहिए कि उन्हें कौन सी बात खुश करती है ? माता – पिता यह भी कहते हैं कि हद में किया गया हर काम ठीक है, क्या हद में रहकर की गयी चोरी, धोखेबाजी, झूंठ, नशा भी ठीक है ? जीवन में कुछ बातें किसी हाल में ठीक नहीं होती हैं , सही काम में अक्लमंदी की जरुरत होती है I

जब सब कुछ आप पर छोड़ दिया जाये, तो अपनी योग्यता पर विश्वास करते हुए काम करना ही साहस है, आपका अपने आप में विश्वास सपनों को हकीकत में बदल देता है, साहस न तो निर्भीकता का नाम है और न ही उदंडता का, सही काम करने में अक्लमंदी की जरुरत होती है, साहस अक्लमंदी का प्रदर्शन है जिससे आपको पता लगता है कि कब मजवूत इरादा बनाना है I

विनम्र रहोगे तो लोग मीठा बोलेंगें

कई बार आपको ऐसे लोगों के साथ समय बिताना पड़ता है जिहे आप पसंद नहीं करते, ऐसे में क्या करें ? सहज रहें, आप विनम्रता से बात करेंगे तो उनके पास मीठा बोलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा I आपके शिष्टाचार के आगे उनकी मलिनता उन्हें छोटा महसूस करवायेगी, लेकिन ऐसे में यदि आप परेशान होते हैं या ध्यान नहीं लगा पाते, तो दूरी बनाना ही ठीक है I

यह भी पढ़ें – Switch Words in Hindi

Anmol Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातें, इन बातों पर भी ध्यान दें

इन छोटी – छोटी बातों पर ध्यान देकर आप अपना जीवन बदल सकते हैं –

  • बुराई का एक छोटा सा कीड़ा आपके पूरे अच्छे कर्म रूपी फल को खराब कर देता है, क्योंकि इंसान अच्छाई के बजाय लोगों की बुराईओं को अधिक याद रखता है I
  • मनुष्य का अशांत मन तभी शांत होगा जब लालची इच्छाओं का बोझ उनके मन से उतर जायेगा I
  • शक्ति जीवन है और निर्बलता मृत्यु है, विस्तार जीवन है तो संकुचन मृत्यु है, प्रेम जीवन है पर द्वेष मृत्यु है I
  • आपकी दिनभर की परेशानियां तभी खत्म होंगी जब आपका मन और दिमाग शांत और स्थिर होगा I
  • क्रोध को प्यार से, बुराई अच्छाईसे , स्वार्थी को उदारता से और झूँठे व्यक्ति को सच्चाई से जीता जा सकता है I
  • धैर्य एक कठिन परीक्षा है और इस परीक्षा को पास करने वाला ही सफलता प्राप्त कर सकता है I
  • जो कुछ भी आज हम हैं वह परिणाम है हमारी उस पुरानी सोच का जिसे हमने आज तक सोचा है, अगर कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता है या काम करता है, तो उसे सिर्फ पीड़ा ही नसीब होती है अगर कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता है है तो खुशियां उसकी परछायी बन जाती हैं और वो भी उसकी परछायी की तरह उसका साथ कभी नहीं छोड़ती हैं I
  • क्रोध से भ्रम पैदा, भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है, जब बुद्धि व्याकुल होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है, जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का विनाश होता है I

जिस पर आपका नियंत्रण नहीं उस पर फोकस न करें

हमारा काम होता है मेहनत करते जाना न कि फल की चिंता करना, समझदार व्यक्ति नहीं करते, उन्हें पता होता है कि फल कर्म के अनुसार ही मिलता है इसलिए परिणाम की चिंता किये बिना अपने कार्य को ईमानदारी और पूरी क्षमता के साथ करते जाएँ, परिणाम चाहे जो भी हो उसे स्वीकार करें और अपने जीवन में आगे बढ़ते जाएँ I

अफसोस करने में समय बर्बाद न करें

इंसान के जीवन में उतार – चढ़ाव तो लगा ही रहता है मिलने वाली असफलता का अफसोस नहीं करना चाहिए बल्कि उससे सीख कर आगे बढ़ना चाहिए, अपनी हार पर अफसोस करने में समय बर्बाद मत करें, हार के बाद अफसोस करके केवल समय की बर्बादी होती है, अफसोस करने की जगह आपको और अधिक ऊर्जा के साथ अगले प्रयास के लिए तैयारी करनी चाहिए I

सबको खुश रखने में समय व्यर्थ न करें

सभी को खुश रखने में अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए, क्योंकि सभी को खुश रख पाना असंभव है, इसलिए आप हमेशा अपने अनुसार चलें और अपने निर्णय खुद लें लेकिन इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आपके निर्णय सही हों !

यह भी पढ़ें – Management Lesson from Ramayan

गलतियों से सीखें

गलतियों को दोहराना नही चाहिये, गलतियों को दोहराना आपकी लापरवाही को दर्शाता है, इसलिए जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि जो गलती एक बार हो गयी है उसे दोबारा न करें अपितु गलतियों से सीखें और अपने काम को और बेहतर बनायें न कि उसे दोहरायें !

बदलाव से डरना छोड़ दें

यदि आपको बदलाव से डर लगता है तो आपको यह आदत बदलनी होगी, बदलाव से डरना छोड़ दें, बदलाव प्रकृति का नियम है और इस परिवर्तन को अपनाते हुए इसका लाभ उठायें !

दूसरों से अपेक्षा करना छोड़ दें

आपको जीवन में खुश रहना है तो आपको दूसरों से अपेक्षा करना बंद कर देना चाहिए, अगर आप किसी के लिए कुछ कर रहे हैं तो आपको ये बिल्कुल अपेक्षा नही करनी चाहिए कि सामने वाला व्यक्ति भी आपके लिए वैसा ही कुछ करेगा, दूसरों से अपेक्षा रखना हमेशा दुख का कारण बनता है, इसलिए खुश रहने के लिए जरूरी है कि आप अपेक्षा न करें !

सकारात्मक सोचें

हमेशा सकारात्मक सोचें, अपने आप को नकारात्मक सोच से दूर रखें, अगर जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो हमेशा सकारात्मक सोचें, सकारात्मक सोच आपको बुरी परिस्थितियों से निकलने मे मदद करती है !

भूलना सीखें

आप दूसरों की कही गयी बातों को भूलना सीखें। कई लोग ऐसे होते हैं जो दूसरे की बातों को दिमाग में रखकर उनके बारे में लगातार सोचते रहते हैं, ऐसे लोगों की अगर कोई बुराई करता है तो ये लोग उसके बारे में लगातार सोच कर खुद को दुखी करते हैं, अगर आपको जीवन में खुश रहना है तो आपको दूसरों की बातों को जो आपके दिमाग को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है उन्हें भूलने की आदत डालनी होगी I

दूसरों से तुलना न करें

आप खुद की तुलना दूसरों से करना छोड़ दें, आजकल ज्यादातर लोगों में यह देखा जाता है कि उनके पास जो चीजें होतीं हैं वो उनकी अहमियत नहीं समझते ऐसे लोग बस वो करना चाहते हैं जो दूसरे कर रहे हैं, हमारी यह आदत कई बार हमारे दुःख का कारण बनती है, इसलिए दूसरों से तुलना करना बंद कर दें I

खुद को समय दें

खुद के साथ थोड़ा समय बिताएं, खुद के साथ समय बिताने से तनाव काम होता है, आज की भागम – भाग जिंदगी में हम इतना व्यस्त रहते हैं कि खुद के बारे में सोच ही नहीं पाते लेकिन जब हम अकेले समय बिताते हैं उस वक्त हम अपने बारे में चीजें बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं, हम अपने आस – पास हो रही चीजों का सही आकलन कर पाते हैं और बेहतर निर्णय ले पाते हैं I

कितना कुछ बताते है शारीरिक हाव – भाव

आपके शारीरिक हाव – भाव बहुत कुछ कहते हैं, शोध बताते हैं कि व्यापार की बात करते हुए हाँथ बाँधकर नहीं रखने चाहिए, हाँथ खुले होंगे तो आत्मविश्वास दिखेगा, बैठे हैं तो हांथों को आगे रखें या साइड में रखें कि दिखाई दें, खड़े हों तो दोनों पैरों पर बराबर वजन दें, झुक कर खड़े रहना सही नहीं है, कन्धों को झुकाएं नहीं, बैठे हुए पैर हिलाने से सन्देश जाता है कि आप बोर हो रहे हैं I

अंत में इन Gyan Ki Baten I अनमोल ज्ञान की बातों पर भी ध्यान दें

  • किसी जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, दुष्ट मित्रता एक खूंखार जानवर से भी भयानक होती है क्योंकि जानवर तो केवल आपके शरीर को नुकसान पंहुचा सकता है किन्तु एक बुरा मित्र आपकी बृद्धि को नुकसान पंहुचा सकता है I
  • दुःख तब तक आपको सताएंगें जब तक आप दूसरों को रुलायेंगे I
  • जीवन के सुख को भविष्य और अतीत में ढूंढने वाले अक्सर वर्तमान के सुख को खो बैठते हैं I
  • संदेह रिश्तों में कडुवाहट घोलता है जबकि विश्वास रिश्तों को जोड़ता है I
  • आज जो भी आपके पास है अगर आप उसमे खुश हैं तो समझ लीजिये आपसे बड़ा सुखी इंसान इस दुनियां में कोई नहीं है I
Ashish Agnihotri

Recent Posts

How to Create a Digital Product Business: A Step-by-Step Guide

Starting a digital product business is one of the practical ways to build an online…

2 days ago

AI Workflow for YouTube Videos: A Step-by-Step Guide

An AI Workflow for YouTube Videos can help creators plan content, research topics, develop video…

2 days ago

AI Workflow for Customer Support: A Practical Step-by-Step Guide

An AI Workflow for Customer Support can help businesses manage customer questions, prepare helpful responses,…

2 days ago

AI Workflow for Email Marketing: A Practical Step-by-Step Guide

Email marketing remains a useful way for businesses, creators, and website owners to communicate with…

2 weeks ago

AI Workflow for Social Media Content: A Practical Step-by-Step Guide

Creating consistent and useful social media content requires more than writing captions and publishing posts.…

2 weeks ago

AI Workflow for Blog Writing: A Practical Step-by-Step Guide

Creating a high-quality blog post takes more than writing a few paragraphs. An AI Workflow…

2 weeks ago

This website uses cookies.