विश्वास की शक्ति : Vishwas ki Shakti in Hindi, विश्वास की शक्ति क्या है ?, विश्वास की शक्ति कैसे कार्य करती है ?
सफलता के लिए विश्वास की शक्ति सबसे ज्यादा आवश्यक है, सफलता का मतलब है – अमीरी, शानदार घर, मजेदार छुटियाँ, यात्रा, नई चीजें, आर्थिक सुरक्षा, अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खुशहाली देना, प्रंशसा का पात्र बनना, लीडर बनना, अपने व्यवसाय और सामाजिक जीवन में सम्मान पाना, सफलता का मतलब है चिंताओं, डर, कुंठाओं और असफलता से आजादी, सफलता का मतलब है आत्मसम्मान, जिंदगी का असली सुख और जीवन में संतुष्टि आदि I
हर इंसान सफलता चाहता है, हर इंसान चाहता है कि उसे जिंदगी का हर सुख मिले, कोई भी घिसट – घिसट कर औसत जिंदगी नहीं जीना चाहता, कोई भी सेकेण्ड क्लास नहीं दिखना चाहता I
यदि आपमें विश्वास है तो आप पहाड़ भी हिला सकते हैं, अगर आपको अपनी सफलता का विश्वास है, तो इस विश्वास के सहारे आप सफलता हासिल कर सकते हैं I विश्वास की शक्ति : Vishwas ki Shakti के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए ताकि आप इसका उपयोग करके अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकें I
कहा कि मनुष्य की सफलता के पीछे उसके विश्वास का सबसे योगदान होता है, यह सही भी है क्योंकि हमारे आसपास ही कई ऐसे सफल लोगों के उदहारण मिल जायेंगे जिहोने अपने विश्वास और दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत सफलता के कदम चूमे हैं I प्रत्येक सफल व्यक्तित्व के पीछे उस व्यक्ति का विश्वास और कुछ कर गुजरने के जज्बे का मुख्य योगदान होता है, जब किसी व्यक्ति में विश्वास का संचार होता है तो उसमे शक्ति अपने आप ही संचारित होने लगती है, फिर जब तन और मन में शक्ति यानि ऊर्जा का संचार होता है तो मुश्किल काम भी आसान हो जाता है, यही तो जीवन में सफलता का मूल मन्त्र है I
यह भी पढ़ें – Switch Words in Hindi
जो भी चीज हमे दिखाई न दे उसे मानने के लिए हमें विश्वास का उपयोग करना पड़ता है, जैसे कि हम भगवान पर विश्वास करते है लेकिन हमने भगवान को कभी देखा नहीं है, विश्वास की वजह से ही नामुमकिन चीजें मुमकिन हो पाती हैं, विश्वास का मतलब ही है कि हम किसी ऐसी चीज पर यकीन कर रहे हैं जिसे हमने कभी नहीं देखा है, किन्तु मन में उस चीज के होने की आशा हमें उस चीज पर विश्वास करने की ओर ले जाती है, जो पूरी तरह से सकारात्मक रह कर ही किया जा सकता है I
जहाँ सकारात्मकता होती है वहाँ विश्वास होता है और जहाँ विश्वास होता है वहां सकारात्मकता होती है, अपने मन को सकारात्मक रख कर ही विश्वास को जीता जा सकता है, किसी भी चीज पर विश्वास करने के लिए सबसे पहले हमे यह मानना होता है कि हम कुछ भी नहीं जानते हैं और अपने आपको पूर्ण समर्पित करना होता है I
इस विश्वास की शक्ति के बारे कुछ भी जादुई या रहस्यमयी नहीं है, विश्वाश की शक्ति इस तरह कार्य करती है, ” मुझे विश्वास है कि मै यह कार्य कर सकता हूँ” वाला रवैया हमें वह शक्ति, योग्यता और ऊर्जा देता है, जिसके सहारे हम उस कार्य को पूर्ण कर पाते हैं I आपको विश्वास होता है कि आप किसी भी कार्य को कर सकते हैं, तो आपके अपने आप ही पता चल जाता है कि इसे कैसे किया जा सकता है I
विश्वास, दृढ़ विश्वास मस्तिष्क को प्रेरित करता है कि वह लक्ष्य को प्राप्त करने के तरीके, साधन और उपाय खोजे और अगर आप यकीन कर लें कि आप सफल हो सकते हैं, तो इससे दूसरे भी आप पर विश्वास करने लगते हैं I
प्रबल विश्वास ही वह शक्ति है जो महान पुस्तकों, नाटकों, वैज्ञानिक खोजों के पीछे होती है, सफलता में विश्वास ही हर सफल व्यवसाय और राजनीतिक संगठन के पीछे होता है I सफलता में विश्वास ही वह मूलभूत, अनिवार्य तत्व है जो हर सफल व्यक्ति में पाया जाता है, विश्वास करें कि आप सफल हो सकते हैं और आप सफल हो जायेंगे, ज्यादातर लोग विश्वास की शक्ति में भरोसा नहीं करते हैं किन्तु कई लोग करते हैं I
अक्सर आपने असफल व्यक्तियों से कोई न कोई इस तरह की बात अवश्य ही सुनी होगी जैसे – “सच कहूँ तो, मुझे लग ही नहीं रहा था कि मैं सफल पाउँगा” या “मैंने काम शुरू किया उससे पहले ही मुझे इसकी सफलता पर संदेह हो था” आदि वाक्य जरूर सुने होंगे I अधिकांश लोगों का एक यह भी रवैया होता है कि “ठीक है मै कोशिश करके देखता हूँ, पर मुझे नहीं लगता कि यह होगा” जिससे वे असफल हो जाते हैं I
अविश्वास नकारात्मक शक्ति है, जब मस्तिष्क किसी बात पर अविश्वास करता है तो मस्तिष्क ऐसे कारणों को खोज लेता है, जिससे उस अविश्वास को बल मिले I ज्यादातर असफलताओं के लिए शंका, अविश्वास, असफल होने की अवचेतन इच्छा व सफल सच्ची इच्छा का न होना जिम्मेदार होते हैं I
यह भी पढ़ें – इच्छा शक्ति : Willpower
सबसे पहले तो यह विश्वास रखें कि हमने जीवन में कई विपरीत परिस्थितियों का सामना किया है और इसीलिए हम आने वाले हर दुःख से उबर सकते हैं I दूसरा यह कि हमें ऐसे सरे मौके याद रखने चाहिए जब हम बिलकुल लाचार महसूस कर रहे थे और हमें कहीं से मदद मिल गयी, इसे ध्यान में रखकर यह विश्वास बनाना चाहिए कि ईश्वर हमेशा हमारे साथ ही है और वह मेरी मदद अवश्य करेगा, अगर यह विश्वास पक्का हो जाये तो मदद जरूर मिलेगी I तीसरी बात यह कि हमेशा ईश्वर को याद रखकर खुद का आत्मसमर्पण कर देना चाहिए, यह प्रार्थना करनी चाहिए कि जो हमारे लिए सबसे कल्याणकारी हो ईश्वर वही करें और यह विश्वास रखना चाहिए कि ईश्वर की मर्जी में ही हमारा हित है I
इसके आलावा विश्वास की शक्ति को बढ़ाने के लिए निम्न उपाय किये जा सकते हैं –
इस शक्ति को प्राप्त करने के लिए सिर्फ और सिर्फ सफलता के बारे में ही सोंचें, असफलता के बारे में कतई मत सोचें, अपने प्रत्येक कार्य में सिर्फ सफलता के बारे में ही विचार करें, जब भी आपके सामने कोई कठिन परिस्थिति आये तो बस यही सोचें कि “मैं जीत जाऊँगा” यह कतई मत सोचें कि “मैं हार जाऊँगा” I आप हमेशा बस यही सोचें कि मेरे समस्त कार्य सर्वश्रेष्ठ होंगें, जब भी कोई कार्य सामने आये तो यही सोंचें कि “इस कार्य को मैं कर सकता हूँ” अपनी चिंतन प्रक्रिया पर इस विचार को हावी होने दें, “मैं सफल होकर दिखाऊंगा” I
सफलता के बारे में सोचने से आपका दिमाग ऐसी योजना बना लेता है कि जिससे आपको सफलता मिलती है, असफलता के बारे में सोचने से ठीक उल्टा होता है I
खुद को बार – बार यह याद दिलायें कि आप अपने आपको जितना समझते हैं उससे कहीं बेहतर हैं, सफलता का भाग्य से कोई सम्बन्ध नहीं होता, सफल लोग साधारण लोग ही होते हैं, पर ऐसे लोग होते हैं जिन्हे अपने आप पर विश्वास है, अपनी क्षमताओं पर विश्वास है और जो मानते हैं कि वे सफल हो सकते हैं I
हमेशा अपनी सोच बड़ी रखें और उसमें विश्वास करें, आपकी सफलता का आकार कितना बड़ा होगा, यह आपके विश्वास के आकार से तय होता है, अगर आपके लक्ष्य छोटे हैं तो आपकी उपलब्धियां भी छोटी ही होंगीं, अगर आपके लक्ष्य बड़े हैं तो आपकी सफलता भी बड़ी ही होगी I एक बात हमेशा याद रखें कि “बड़े विचार और बड़ी योजनाएं अक्सर छोटे विचारों और छोटी योजनाओं से आसान होते हैं” I
“अपने विश्वास की शक्ति का दोहन करें” I
“खुद में विश्वास करें, विश्वास करें कि आप सफल हो सकते हैं” I
“अपने आप पर विश्वास करें, और आपके साथ अच्छी घटनायें होने लगेंगी” I
Starting a digital product business is one of the practical ways to build an online…
An AI Workflow for YouTube Videos can help creators plan content, research topics, develop video…
An AI Workflow for Customer Support can help businesses manage customer questions, prepare helpful responses,…
Email marketing remains a useful way for businesses, creators, and website owners to communicate with…
Creating consistent and useful social media content requires more than writing captions and publishing posts.…
Creating a high-quality blog post takes more than writing a few paragraphs. An AI Workflow…
This website uses cookies.